मुरादाबाद, मार्च 14 -- मुरादाबाद। चार दिन से लगातार गहराते जा रहे गैस संकट ने मुरादाबाद की मेटल इंडस्ट्री में कामकाज को लड़खड़ा दिया है। चार सौ से अधिक निर्यात इकाइयों में पाउडर कोटिंग प्लांट ठप होने के बाद अब छोटे कारखानों में उत्पादों की वेल्डिंग का काम पूरी तरह से बाधित होने की समस्या सामने आई है। क्योंकि, इन कारखानों को एलपीजी के सिलेंडर की आपूर्ति बिल्कुल बंद हो गई है। निर्यातकों का अंदेशा है कि अगर एक हफ्ते के अंदर एलपीजी का संकट कम नहीं हुआ तो एक्सपोर्ट के मामले में अभूतपूर्व और नागवार गुजरने वाले हालात का सामना करना पड़ जाएगा। निर्यात इकाइयों से होने जा रहे दो हजार करोड़ रुपए के निर्यात पर खतरे के बादल मंडरा गए हैं। हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद (ईपीसीएच) की प्रशासनिक समिति के सदस्य अवधेश अग्रवाल ने बताया कि निर्यात का माल तैय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.