हमीरपुर, अप्रैल 6 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कुकिंग गैस का संकट खड़ा होने के बाद शहरों और कस्बों में उपलो (गोबर के कंडे) की मांग बढ़ गई है। कानपुर के लोग गांव से उपले खरीदकर शहर ले जाकर बेच रहे हैं। पिछले एक माह में एक सैकड़ा लोडर उपले कानपुर जा चुके हैं। कानपुर शहर से उपले खरीदने आए अरशद खान, मनीष कुमार ने बताया कि शहर में गैस का संकट खड़े होने से शहर के अंदर उपलो की डिमांड बढ़ गई है। शहर के आसपास के गांवों में गोबर के उपलों का अभाव है। इस वजह से वह लोग बुंदेलखंड के जनपदों से गोबर के उपले खरीदकर शहर में ले जाकर बेच रहे हैं। उन्होंने बताया कि कानपुर शहर, कानपुर देहात, फतेहपुर, उन्नाव के गांव में मिलने वाला गोबर का उपला बहुत छोटा और कम वजन का है। यह आग पकड़ते ही तुरंत राख हो जाता है जबकि बुंदेलखंड के हमीरपुर, बांदा, जालौन, महोबा आदि जनपदों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.