वाराणसी, मार्च 25 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत से शहर के हजारों फेरी-पटरी व्यवसायियों पर खासा असर पड़ा है। छोला-भटूरा, कचौड़ी-जलेबी, डोसा, चाइनीज आइटम आदि बनाने वाले स्ट्रीट फूड वेंडरों का काम बंद है। फेरी पटरी व्यवसायियों के संगठन के अनुसार 3000-3500 पटरी व्यवसायी सीधे तौर पर प्रभावित हैं।ठेलों पर भट्ठी का प्रयोग न हो पाने और व्यावहारिक विकल्प न बन पाने से उन्होंने काम बंद कर दिया है। कबीरनगर, दुर्गाकुंड, लंका, अस्सी, सोनारपुरा, अर्दली बाजार, महमूरगंज, चेतगंज आदि इलाकों में अब सड़क किनारे कई ठेले नहीं लग रहे हैं। अस्थायी तौर पर दुकान संचालित करने के कारण फेरी पटरी व्यवसायी भट्ठी का प्रयोग भी नहीं कर सकते। अन्य व्यवसाय के विकल्प भी ये लोग चुन पा रहे हैं। नगर निगम की टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य अभिषेक निगम ने कह...