वाराणसी, मार्च 25 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। रेलवे और आईआरसीटी के फूड स्टाल पर गैस सिलेंडरों का संकट फिर शुरू हो गया है। स्टालों पर एक तरह से 'कामचलाऊ' व्यवस्था चल रही है। नतीजा यह कि यात्रियों की मांग पर स्टाल संचालक चाहकर भी साउथ इंडियन और चाइनीज फूड की आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं।वाराणसी जंक्शन (कैंट), बनारस और वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशनों पर दर्जनभर फूड प्लाजा, जनआहार, रेल कोच रेस्टोरेंट, एग्जीक्यूटिव लाउंज संचालित हैं। पिछले दिनों संचालकों को गैस संकट से जूझना पड़ा। कई स्टालों में चूल्हे तक नहीं जल पाए। बीच में स्थिति कुछ सुधरी लेकिन अब फिर सिलेंडरों के संकट ने सिर उठा लिया है। ईद और रविवार का अवकाश होने से भी आपूर्ति पर असर पड़ा। इससे रेलयात्रियों को वेज चाउमिन, मंचूरियन, हक्का नूडल्स, डोसा, पावभाजी का स्वाद नहीं मिल पा रहा है। हाल...