वाराणसी, मार्च 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। गैस सिलेंडर की किल्लत के मद्देनजर विशेश्वरगंज-भैरोनाथ व्यापार मंडल की गुरुवार को हरतीरथ स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। व्यापारियों ने सिलेंडरों की वितरण प्रणाली में मनमानेपन पर नाराजगी जताई। कारोबारियों ने सिलेंडर वितरण प्रणाली को दुरुस्त कराने की प्रशासन से मांग की।अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने कहा कि सरकार रसोई गैस सिलेंडरों की भरपूर आपूर्ति की बात करती है। लेकिन शहर में गैस एजेंसियों की मनमानी से आमलोग परेशान हैं। एजेंसियों के गोदामों पर भोर से लोग सिलेंडर लेने के लिए कतार लगाने पहुंच रहे हैं। कुछ को सिलेंडर देने के बाद बाकी को बैरंग कर दिया जा रहा है। गोदामों पर ट्रॉलीमैन दो-तीन दिन बाद सिलेंडर मिलने का आश्वासन देकर कई दिनों तक चक्कर काटने पर विवश कर रहे हैं। सिलेंडरों की कालाबाजारी पर अंकुश लगन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.