वाराणसी, मार्च 27 -- वाराणसी। ईरान युद्ध का हर उद्योग और व्यापार पर खासा असर पड़ा है। महानगरों में कमाने गए लोगों के बेरोजगार होने की सूचनाएं भी मिल रही हैं। ये लोग अब अपने गांवों को लौटने लगे हैं। हालांकि वाराणसी में अभी ऐसे हालात नहीं है। इसके बावजूद प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ.सदानंद गुप्ता ने बताया कि हर स्थिति पर निगाह रखी जा रही है। निर्देश दिए गए हैं कि रोजी-रोजगार छूटने से कोई कामगार या श्रमिक घर लौटे तो तुरंत इसकी सूचना दी जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...