वाराणसी, मार्च 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। यदि आपके परिवार में एलपीजी के दो कनेक्शन हैं तो अब सिलेंडर की डिलीवरी के 35 दिन बाद ही बुकिंग करा सकेंगे। पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस एजेंसियों को यह निर्देश दिया है। लेकिन एक परिवार में एक कनेक्शन पर 25 दिन की बुकिंग का नियम ही लागू रहेगा। वहीं ग्रामीण इलाकों में पहले की तरह सिलेंडर की डिलीवरी के बाद 45 दिन का नियम लागू रहेगा।गुरुवार को गैस एजेंसियों पर ग्राहकों को 35 दिन की बुकिंग के नए नियम की जानकारी दी गई। इस सूचना पर कई ग्राहक परेशान हो गये। उनकी आपत्ति थी कि बुकिंग कराने के बाद 10-12 दिन बाद सिलेंडर की डिलीवरी हो रही है, जिस कारण लंबा समय बीत जा रहा है। ग्राहकों ने मांग की कि बुकिंग के बाद दो से तीन दिन में डिलीवरी होनी चाहिए। एजेंसियों के स्टाफ और मैनेजर भी ग्राहकों के तीखे सवालों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.