वाराणसी, मार्च 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत से होटल-रेस्तरां के कारोबार पर सीधा असर पड़ा है। सिलेंडर न मिलने से यहां आइटम की संख्या सीमित हो गई है। वहीं बड़ी संख्या में स्ट्रीट फूड वेंडरों की कमाई खत्म हो गई है।अस्सी घाट समेत अन्य बाजारों में फेरी पटरी व्यवसायियों के कई स्टालों पर धूल जम गई है। ये लोग सामान्य दिनों में चाईनीज फूड जैसे चाउमीन, मैगी के साथ दोसा, समोसा, पूड़ी कचौड़ी की बिक्री करते हैं। लेकिन कुछ दिनों से सैकड़ों व्यवसायियों के लिए रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। अस्सी घाट, दशाश्वमेध समेत अन्य घाटों पर सैकड़ों फूड स्टॉल लगते हैं लेकिन अभी सिलेंडरों की उपलब्धता न होने से समस्या आ रही है।भले पेट्रोलियम कंपनियों ने होटल, रेस्टोरेंटों के लिए वाणिज्यिक सिलेंडरों की आपूर्ति दस प्रतिशत बढ़ाई है लेकिन कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.