बगहा, मार्च 26 -- बगहा। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत ने आम लोगों के साथ-साथ होटल और ठेला-खोमचा वालो की परेशानी भी बढ़ा दी है। सिलेंडर की अनियमित आपूर्ति और बुकिंग के बावजूद समय पर गैस नहीं मिलने से कई होटल संचालक अब मजबूरी में कोयले की भट्ठियों का सहारा ले रहे हैं। होटल व्यवसायियों में रोहित कुमार, मुकेश प्रसाद, शंकर मोदनवाल आदि का कहना है कि पहले जहां एक-दो दिन में गैस सिलेंडर मिल जाता था, वहीं अब 7 से 10 दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में व्यवसाय प्रभावित हो रहा है और ग्राहकों को समय पर खाना उपलब्ध कराना भी चुनौती बन गया है। बगहा एसडीएच के आसपास के होटलो में कोयले की भट्टियों का प्रयोग शुुरु कर दिया गया है। दुकानदार मोहन प्रसाद ने बताया कि इस समय लागत व बिक्री दोनो बराबर है। आलम यह है कि दुकान चलाने मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.