गैस संकट: कामर्शियल सिलेंडरों का पता नहीं, ढाबों पर घटे कर्मचारी
लखीमपुरखीरी, मार्च 18 -- जिले में रसोई गैस संकट अभी बरकरार है। घरेलू उपयोग के सिलेंडर तो बुकिंग के बाद मिल रहे हैं लेकिन कामर्शियल सिलेंडर न मिलने से होटल, रेस्टोरेंट सहित स्ट्रीट वेंडरों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहां न सिर्फ चीजों के दाम बढ़ रहे हैं। बल्कि कर्मचारी हटाए जा रहे हैं। उधर घरेलू गैस सिलेंडर पाने के लिए लोग एजेंसियों पर लाइनें लगा रहे हैं। जबकि अफसरों का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग के बाद नियमानुसार उपभोक्ताओं को दिए जा रहे हैं। वहीं कामर्शियल गैस सिलेंडरों बोलने से अफसर कतरा रहे हैं। रसोई गैस सिलेंडर पाने के लिए लोग सुबह ही एजेंसियों पर लाइनें लगा रहे हैं। वहीं बुकिंग कराने और केवाईसी कराने के लिए भी एजेंसियों पर भीड़ उमड़ रही है। हालांकि लगातार सिलेंडर आने के कारण भीड़ कुछ कम हुई है। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.