वाराणसी, मार्च 17 -- वाराणसी। ईरान युद्ध का असर महंगाई के बोझ के रूप में लोगों पर पड़ रहा है। उद्योगों में ईंधन के विकल्प कोयला, लकड़ी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। प्लास्टिक दाना की आपूर्ति प्रभावित होने और कीमतें बढ़ने से पानी की बोतलें, कोल्ड ड्रिंक्स भी महंगी हो गई हैं। बोतल बंद पानी बेचने वाली कंपनियों ने एक पैकेट (एक लीटर की 12 बोतलें) पर 15 रुपये तक दाम बढ़ा दिये हैं। हालांकि इसका सीधा असर आम ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा। वितरकों और दुकानदारों के मार्जिन पर प्रभाव जरूर पड़ेगा। एक कंपनी के पदाधिकारी दिवाकर शुक्ला ने कहा कि प्लास्टिक दानों के दाम बढ़ने से बोतल निर्माण महंगा हुआ है। वहीं प्लास्टिक के थरमस, घरों में उपयोग होने वाली बोतलों की कीमत बढ़ने से सीधा असर आमलोगों पर पड़ा है। फ्रिज में रखने वाली बोतलों की फुटकर कीमत 10 रुपये बढ़ गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.