गैस वेंडर की हत्या में भोजपुर के दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज
पटना, जून 2 -- नासरीगंज बिस्कुट फैक्ट्री रोड स्थित तक्षशिला कॉलोनी के समीप रविवार देर रात हुई गैस वेंडर इंदल साव की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। मृतक इंदल के भाई संजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि भोजपुर जिले के सेवथा निवासी आलोक यादव उर्फ बप्पी सिंह ने फोन कर इंदल को घर के बाहर बुलाया था। इसके बाद वह उसे अपनी बाइक पर बैठाकर साथ ले गया। कुछ देर बाद इंदल की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
हत्या का कारण संजीत ने बताया कि रविवार की रात जब इंदल घर से निकला था, उसके करीब एक घंटे बाद ही गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिली। उन्होंने पुलिस को बताया कि लगभग सात वर्ष पूर्व उनके बड़े भाई की पत्नी रूबी देवी को आलोक यादव बहला-फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.