गैस वितरण के दौरान विवाद करने वाले दो लोग गिरफ्तार
बस्ती, मई 29 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। गैस वितरण के दौरान विवाद कर भीड़ को उकसाना दो लोगों को भारी पड़ा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां जमानत मिल गई। थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों को शांति भंग की आशंका में एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया था। आरोपियों में पिंटू चौधरी निवासी जसईपुर थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती तथा देवानंद पांडेय निवासी परसा जागीर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.