फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 13 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद में गैस की चल रही मारामारी के बीच प्रशासनिक स्तर से निगरानी बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को जिलाधिकारी और एसपी ने बैठक में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता और व्यवस्थाओं की पड़ताल की। गैस वितरकों के साथ बैठक में डीएम ने निर्देश दिये कि सभी गैस वितरक रोजाना शोरूम पर स्वयं उपस्थित रहेंगे। जिन उपभोक्ताओं की पहले बुकिंग की गई है उनको पहले सिलेंडर उपलब्ध कराये जायें। बिना केवाईसी और बुकिंग किये बिना किसी भी उपभोक्ता को रिफिल न दी जाए। ग्रामीण क्षेत्र में 45 और नगरीय क्षेत्र में 25 दिन के बाद ही रिफिल की डिलीवरी करने के निर्देश दिये। इस बीच गैस वितरकों ने भी समस्यायें उठाई। जिसमें गैस वितरकों को सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। गैस वितरकों से कहा गया कि किसी गैस गोदाम, शोरूम पर कोई समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.