गैस वाहन की टक्कर से बाइक चालक घायल, रिम्स रेफर
लातेहार, जून 21 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के झाबर पंचायत स्थित इचाक गांव के समीप रविवार शाम एक गैस वाहन की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान हेरहंज थाना क्षेत्र के करनदाग गांव निवासी गोपाल गंझू के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गैस वाहन पांकी की ओर से बालूमाथ की तरफ आ रही थी,जबकि गोपाल गंझू बाइक से बालूमाथ से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हेरहंज बालूमाथ मुख्य सड़क मार्ग पर इचाक गांव के पास गैस वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों एवं झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष सरफराज अंसारी के सहयोग से घायल को एंबुलेंस के माध्यम से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.