किशनगंज, मार्च 7 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत आठगछिया पंचायत के टंगटंगी गांव में गुरुवार की देर शाम एक घर में गैस लीकेज होने से आग लग गई, जिससे घर और बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गए। आग में सोने-चांदी के आभूषण भी जल गए, जिससे हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना की मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम को टंगटंगी गांव निवासी विश्वनाथ प्रसाद गणेश के घर में गैस लीकेज के कारण अचानक आग लग गई जिसके बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। इधर आगलगी को देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर और बाइक पूरी तरह से जल चुका था। आगलगी से एक घर, एक बाइक,सोने चांदी की आभूषण और कुछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.