अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइन क्षेत्र के फिरदौस नगर में रविवार देररात गैस लीकेज होने के चलते सिलेंडर में आग लग गई। इसमें दो भाई गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस के अनुसार घर में सिलेंडर स्टॉक कर रखे हुए थे। भीषण आग के बीच एक के बाद एक तीन सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गए, जिससे पूरा इलाका दहल गया। थाना पुलिस व दमकल की टीम ने बामुश्किल आग पर काबू पाया, तब तक घर में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। उधर, दोनों घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया, जहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया। मूलरूप से बरेली के देवरनियां क्षेत्र के गिरधरपुर निवासी 48 वर्षीय जर्रार व 45 वर्षीय शहजाद पुत्र हारुन यहां फिरदौस नगर गली नंबर तीन में किराये के मकान में दूसरी मंजिल पर रहते थे। दोनों भाई नई बस्ती में एक चाय की दुकान पर काम करते थे। घटना रवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.