गैस लीकेज से घर में लगी आग, सामान जला
गढ़वा, मई 25 -- खरौंधी। थाना क्षेत्र के अरंगी गांव में सोमवार दोपहर खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से लीकेज होने के कारण अचानक आग लग गई। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई और परिवार के लोग किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। पीड़ित महिला लाखपतिया देवी, पति विध्यांचल राम के घर में रखा दैनिक उपयोग का सामान आग की चपेट में आकर जल गया। वहीं आग से घर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के दौरान आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए जल रहे सिलेंडर को भी सुरक्षित बाहर निकालकर बुझाया। उससे बड़ी घटना टल गई। घटना की सूचना मिलते ही अरंगी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शिवकुमार प्रसाद यादव घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। ग्राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.