गैस लिकेज से घर में लगी आग, एक लाख की क्षति
गिरडीह, मई 28 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के जोरासीमर गांव में बुधवार सुबह एक सिलेंडर से गैस लिकेज से खपरैल के घर में आग लग गई। घर में आग लगने से घर में रखे 25 हजार रुपए नगद सहित लगभग 1 लाख की संपति जलकर राख हो गई।गैस लिकेज होने के कारण खाना बना रही एक महिला भी झुलस गई। घटना को लेकर भुक्तभोगी दसिया देवी ने मुआवजे की मांग को लेकर गांडेय अंचल में आवेदन देकर गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार दसिया देवी की पुत्री सुनीता देवी बुधवार की सुबह अपने मायके में गैस से खाना बना रही थी। इसी क्रम में गैस लिकेज हो गया और आग लग गई।अगलगी से सुनीता देवी मामूली रुप से झुलस गई है। हालांकि ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत बाहर निकाला गया। आग की लपटें देखकर आनन - फानन में ग्रामीण और अन्य परिजन जमा हुए और गैस को बाहर निकालकर फेंका औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.