कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाताघरेलू गैस के अवैध भंडारण और रीफिलिंग के खिलाफ शुक्रवार को प्रशासन ने दो स्थानों पर छापेमारी कर कार्रवाई की। काकादेव में रिपेयरिंग की दुकान पर गैस रीफिलिंग करते हुए सामग्री बरामद हुई, जबकि बिधनू के कठारा स्थित मिष्ठान प्रतिष्ठान पर घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पकड़ा गया। दोनों मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराने की संस्तुति की गई है।काकादेव के चंदेल चौराहा के पास अजन्ता इलेक्ट्रॉनिक्स एंड रिपेयरिंग सेंटर के बगल में सुबह 09:52 बजे छापेमारी की गई। इसमें 14.2 किग्रा के कुल 8 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इनमें 4 भारत गैस के खाली, 3 इंडेन के खाली और 1 आंशिक भरा सिलेंडर शामिल था। मौके से 3 रीफिलर यंत्र, पेचकस, नुकीली प्लास और इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी मिला, जिससे अवैध गैस भरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.