गिरडीह, अप्रैल 27 -- बिरनी, प्रतिनिधि। बिरनी प्रखंड के पूर्वी बलगो गांव में गैस सिलेंडर से हुए रिसाव के कारण घर में अचानक आग लग गई। इस हादसे में मौलाना अब्दुल सुभान और उनकी पत्नी हसीना बीबी गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मौलाना अब्दुल सुभान शाम के समय नया गैस सिलेंडर खरीदकर घर लाए थे। देर रात जब उन्होंने रेगुलेटर चालू कर गैस जलाने का प्रयास किया, तभी अचानक गैस रिसाव होने लगा और देखते ही देखते पूरे कमरे में आग फैल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखे घरेलू सामान, कपड़े, फर्नीचर, बर्तन समेत अन्य जरूरी सामग्री जलकर राख हो गए। आग लगने की खबर पूरे गांव में तेजी से फैल गई। जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच गांव के निर्मल यादव ने अद्भुत साहस का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह ...