गैस रिसाव से ढाबे में लगी आग में पति-पत्नी झुलसे
रिषिकेष, मई 4 -- मुनिकीरेती में एक ढाबे में सिलेंडर को भट्टी में लगाते हुए अचानक गैस का रिसाव हो गया। नजदीक ही दूसरी भट्टी में गैस से ढाबे में आग लग गई। आग की चपेट में आने से ढाबा संचालक 50 वर्षीय प्रमोद और उनकी 30 वर्षीय पत्नी निविता निवासी खारास्रोत, मुनिकीरेती झुलस गए। सोमवार सुबह करीब दस बजे हुए इस हादसे से आसपास होटल और ढाबा संचालकों में भी हड़कंप मच गया। तत्काल आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। किसी तरह से झुलसे दंपत्ति को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने बातया कि निविता के शरीर का 45 और प्रमोद का करीब 30 फीसदी हिस्सा झुलसा है। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.