गाज़ियाबाद, अप्रैल 16 -- लोनी,हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की पूजा कॉलोनी में सोमवार रात भोजन बनाते समय गैस रिसाव के बाद आग लगने से पिता-पुत्र झुलस गए थे। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि गंभीर रूप से झुलसे पिता उदय राज सिंह का अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं, हादसे में घायल पुत्र की बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...