सीतापुर, मार्च 5 -- सीतापुर, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला होली नगर में मंगलवार दोपहर को होली के पकवान बनाते समय एक मकान की दूसरी मंजिल पर अचानक गैस सिलेंडर से रिसाव के चलते आग लग गयी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। गृहस्वामी मोहित जायसवाल के घर की दूसरी मंजिल पर रसोई में पकवान बनाते समय अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और घर के अंदर रखा सामान आग की चपेट में आ गया। आग लगने के दौरान घर में मौजूद लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग फैल गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से फर्नीचर, कपड़े और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि परिवार पूरी तरह सुरक्षित है। शहर कोतवाली इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला, याताय...