धनबाद, दिसम्बर 14 -- धनबाद/पुटकी/बलियापुर, हिटी केंदुआडीह क्षेत्र में गैस रिसाव की घटना को लेकर शनिवार को एक उच्चस्तरीय टीम के साथ धनबाद पहुंचे मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने प्रभावितों के साथ केंदुआडीह में सीधा संवाद किया। लोगों को भरोसे में लेते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि स्थानीय लोग वर्षों से इस क्षेत्र में रह रहे हैं और परिस्थितियों से भली-भांति परिचित हैं। इसलिए किसी भी समाधान में उनकी भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार वर्तमान स्थिति का आकलन कर रही है। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने तथा गैस रिसाव का स्थायी समाधान निकालने के लिए गहन अध्ययन किया जा रहा है। प्रभावित और संभावित रूप से प्रभावित लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्य सचिव ने लोगों से कहा कि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.