अमरोहा, अप्रैल 20 -- गजरौला। शहर के मोहल्ला अल्लीपुर स्थिति एक घर में रविवार को गैस रिफिल करते वक्त आग लग गई। तीन लोग झुलस गए, निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत नाजुक है। शहर के मोहल्ला अल्लीपुर निवासी रितिक की बहन की शादी शनिवार को हुई थी। घर में शादी के बचे सिलेंडर रखे थे। रितिक और उसके साथी रविवार को सभी सिलेंडरों की गैस एक सिलेंडर में रिफिल करने लगे कि तभी अचानक सिलेंडरों में आग लग गई। कुछ ही देर में घर में भी आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। चीख पुकार सुन दौड़े लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। यह भी पढ़ें- गैस रिफिलंग करते वक्त घर में लगी आग, तीन लोग झुलसे वहीं आग की चपेट में आकर रितिक, बॉबी व विक्रम झुलस गए। तीनों को निजी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया। रितिक की हालत नाजु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.