रांची, मार्च 16 -- रांची, संवाददाता। व्यवसायिक गैस की आपूर्ति ठप होने से रांची में गैस रिफिलिंग की कई दुकानें बंद हो गईं। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव कामकाजी लोगों पर पड़ रहा है। खासकर बाहर से आकर शहर में काम करने वाले मजदूरों और फैक्ट्री कर्मियों को गैस सिलेंडर मिलना मुश्किल हो गया है। अधिकांश दुकानों में गैस उपलब्ध नहीं है। कुछ जगहों पर दुकानदार 300 रुपये प्रति किलो तक की दर से गैस बेच रहे हैं, जिससे लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। शहर के औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिक इस समस्या से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। इनके पास अक्सर स्थायी गैस कनेक्शन नहीं होता, इसलिए वे छोटे सिलेंडरों या खुदरा दुकानों से गैस भरवाकर काम चलाते थे। लेकिन, रिफिलिंग दुकानों के बंद होने से अब उनके सामने खाना बनाने तक की समस्या खड़ी हो गई है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.