चंदौली, मई 7 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश किसान सभा एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गांधी पार्क में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर एवं पांच किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि, उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर व प्रीपेड मीटर लगाए जाने तथा गेहूं खरीद केंद्रों पर खरीद न होने से लोग परेशान हैं। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वक्ताओं ने कहा कि गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ने से पहले से महंगाई की मार झेल रही जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। वहीं स्मार्ट मीटर और प्रीपेड मीटर लगाकर उपभोक्ताओं को अनाप शनाप बिजली बिल भेजे जा रहे हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद न होने से किसानों की उपज बारिश में खु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.