फरीदाबाद, मई 7 -- फरीदाबाद,धनंजय चौहान। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और ईरान-अमेरिका युद्ध के असर ने आम आदमी की रसोई और जेब दोनों पर असर डालना शुरू कर दिया है। व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से चाय से लेकर पराठा, छोले-भटूरे और अन्य फास्ट फूड आइटम के दाम 20 रुपये से लेकर 40 रुपये बढ़ गए, जिससे लोग काफी परेशान है। शहर के एनआईटी, बल्लभगढ़, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-15, तिकोना पार्क, बाटा चौक और बस अड्डा क्षेत्र में कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर नई रेट लिस्ट लगा दी है। दुकानों पर एक महीने पहले 10 रुपये में मिलने वाली चाय अब 20 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं 30 रुपये की मैगी अब 50 रुपये में मिल रही है। ऑमलेट, ब्रेड-पकौड़ा और सैंडविच के दामों में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। कुछ दुकानों पर छोले-भटूरे की प्लेट 40 रुपये से बढ़कर 70 रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.