प्रयागराज, अप्रैल 3 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। गैस की बढ़ती कीमतों ने जहां छोटे कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, वहीं कटरा के रहने वाले हीरालाल गुप्ता ने इसका अनोखा समाधान खोज लिया। दिन में पेंटिंग का काम करने वाले और शाम को ब्रेड-पकोड़े व कॉफी की दुकान चलाने वाले हीरालाल ने यूट्यूब और इंजीनियरिंग छात्रों की मदद से ऐसा चूल्हा तैयार किया है, जो गैस की जगह डीजल से चलता है। उनकी यह तकनीक अब शहर में चर्चा का विषय बन गई है। कटरा निवासी हीरालाल गुप्ता एमएनएनआईटी में पेंटिंग का काम करते हैं। शाम को वह कटरा में अपनी छोटी दुकान लगाकर ब्रेड-पकोड़े और कॉफी बेचते हैं। हाल ही में गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने के कारण उनकी दुकान बंद करनी पड़ी, जिससे घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया।एक हफ्ते तक कोई समाधान नहीं मिला तो उन्होंने यू ट्यूब पर विकल्प तल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.