कन्नौज, मई 3 -- ठठिया क्षेत्र में कामर्शियल गैस सिलिंडर की किल्लत और अचानक हुई भारी मूल्य वृद्धि ने आम लोगों की थाली पर सीधा असर डालना शुरू कर दिया है। एकमुश्त करीब 933 रुपये की बढ़ोतरी ने होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों की लागत व्यवस्था पूरी तरह बिगाड़ दी है। हालात ऐसे बन गए हैं कि संचालकों को मजबूरी में खाने-पीने की वस्तुओं के दाम 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ाने पड़े हैं। मार्च के पहले सप्ताह से ही गैस आपूर्ति प्रभावित है, जिससे समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। शनिवार को भी कई स्थानों पर कमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई नहीं पहुंची, जिससे कारोबारियों में नाराजगी दिखी। कई होटल संचालक सीमित संसाधनों में काम चला रहे हैं, तो कुछ को लकड़ी और कोयले जैसे वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे न केवल लागत बढ़ रही है बल्कि गुणवत्ता और समय प्रबंधन...