हरिद्वार, मार्च 18 -- जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी के नेतृत्व में गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों, गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने ऋषिकुल चौक से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। हेमा भंडारी ने कहा कि गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों ने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की रसोई पर सीधा असर डाला है। गैस की किल्लत से लोगों को घंटों लाइन में लगकर गैस लेनी पड़ रही है। कई स्थानों पर आपूर्ति भी बाधित है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाजार में खुलेआम गैस की कालाबाजारी हो रही है लेकिन प्रशासन इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ग्रामीण कोमल और महिला जिला उपाध्यक्ष गरिमा ठाकुर ने कहा कि महंगाई के का...