लखनऊ, मार्च 15 -- काकोरी (लखनऊ) संवाददाता।/ काकोरी के नरौना स्थित एक मैरिज लॉन में गैस सिलेंडर भरवाने को लेकर हुए विवाद के बाद केयरटेकर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार लॉन में केयरटेकर के रूप में काम करने वाले रामप्रसाद गौतम उर्फ रामू (35) सुबह घर से गैस सिलेंडर भरवाने के लिए पत्नी से पैसे लेकर गए थे, लेकिन उन पैसों से शराब पीकर वापस आ गए। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के कुछ देर बाद रामप्रसाद ने लॉन में लगे टेंट के पाइप से परदे के सहारे फांसी लगा ली।इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि सीतापुर के थाना सदरपुर के रसूलपुर गांव निवासी रामप्रसाद पिछले पांच साल से नरौना स्थित ए आर ग्रीन लॉन में परिवार के साथ रहकर लॉन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.