रिषिकेष, मार्च 11 -- घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जिस मोबाइल नंबर पर पहले आसानी से गैस बुक हो जाया करती थी, अब उन्हीं नंबरों पर बुकिंग संभव नहीं हो पा रही है। इससे क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रेमनगर बाजार के भारत गैस के उपभोक्ता गोपाल गुप्ता ने बताया कि पहले जिन नंबरों पर कॉल कर गैस बुक हो जाती थी, अब उन पर या तो कॉल नहीं लग रही या फिर बुकिंग की सुविधा बंद बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि अचानक व्यवस्था बदलने से आम लोगों को काफी दिक्कत हो रही हैं। इंडियन गैस की उपभोक्ता चमेली देवी ने बताया कि गैस बुकिंग के लिए बार-बार कॉल करने पर सिस्टम द्वारा अवैध नंबर बताया जा रहा है, जबकि यही नंबर पहले नियमित रूप से काम कर रहे थे। कई दिनों से कोशिश के बावजूद गैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.