शाहजहांपुर, मार्च 14 -- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह उर्फ गोल्डी ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपकर गैस बुकिंग और आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। कालाबाजारी रोकने और उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए नया हेल्पलाइन नंबर जारी करने की बात भी कही गई। इस दौरान अतुल गुप्ता, सनी मेहता, पिंटू यादव, विशाल कुमार यादव, धीरज मिश्रा, शुभम वीरू, अमित कुमार और गौरव सक्सेना समेत अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...