रुद्रपुर, मार्च 11 -- रुद्रपुर। जिले में घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चंद्र तिवारी ने उपभोक्ताओं से निर्धारित नियमों का पालन करने और गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की व्यवस्था के अनुसार गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए निर्धारित समयावधि का पालन करना आवश्यक है। जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि सिंगल सिलेंडर कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ता दूसरी बुकिंग 25 दिन के अंतराल के बाद ही करा सकते हैं, जबकि डबल सिलेंडर कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के लिए यह अवधि 30 दिन निर्धारित की गई है। निर्धारित समय से पहले बुकिंग करने पर आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होती है। इसलिए उपभोक्ताओं से नियमों के अनुसार ही बुकिंग कराने का आग्रह किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.