कानपुर, मार्च 26 -- गैस कंपनियों ने एक बार फिर से बुकिंग के नियमों को बदल दिया है। अब सिर्फ 25 और 45 दिन दो चरणों में ही बुकिंग व्यवस्था लागू रहेगी। दो सिलेंडर वालों को 35 दिन बाद मिलने वाले सिलेंडर के नियम को खत्म कर दिया गया है। अब शहर में 25 दिन बाद और गांवों में 45 दिन बाद गैस सिलेंडर मिलेगा। एक और दो सिलेंडर के नियम को बदल दिया गया है। गैस वितरक संघ संरक्षक भारतीश मिश्रा ने बताया कि बुकिंग के 25 दिन बाद दूसरा सिलेंडर शहर में बुक हो जाएगा। फिर उपभोक्ता के पास चाहे एक सिलेंडर हो या उनके पास दो गैस हो। वहीं ग्रामीण इलाके में 45 दिन बाद ही बुकिंग होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.