नैनीताल, अप्रैल 15 -- नैनीताल, संवाददाता। अयारपाटा क्षेत्र के सभासद मनोज साह जगाती ने बुधवार को कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक विनीत तोमर को ज्ञापन सौंपकर गेस बुकिंग को लेकर आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग की है। कहा कि उपभोक्ताओं के डीएसी नंबर न आने से उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।सभासद ने कहा कि एक अप्रैल से नौ अप्रैल 2026 के बीच गैस बुक कराने वाले अधिकांश उपभोक्ताओं के डीएसी नंबर नहीं आए हैं। नौ अप्रैल के बाद बुकिंग करने वालों को डीएसी नंबर मिल गए और उन्हें सिलेंडर भी मिल रहे हैं। यह दिक्कत मुख्य रूप से उन उपभोक्ताओं के साथ आ रही है जिन्होंने इंडियन ऑयल ऐप से बुकिंग की थी। डीएसी नंबर न आने से वे गैस लेने से वंचित हैं। कहा कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...