गैस बिल के नाम पर सवा चार लाख रुपये हड़पे
गाज़ियाबाद, मई 19 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। साइबर अपराधियों ने गैस बिल जमा कराने के नाम पर कविनगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के खाते से सवा चार लाख रुपये निकाल लिए। ठगों ने व्हाट्सऐप पर फर्जी लिंक और एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर लिया। कविनगर थाने की साइबर सेल जांच कर रही है। कविनगर क्षेत्र के रजापुर निवासी राजेश कुमार के मुताबिक हाल ही में उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को आईजीएल कंपनी का कर्मचारी बताया। आरोपी ने कहा कि उनके गैस कनेक्शन का बिल बकाया है और समय रहते भुगतान नहीं किया गया तो गैस सेवा बंद कर दी जाएगी। आरोपी ने बातचीत के दौरान खुद को कंपनी का अधिकृत कर्मचारी बताते हुए भरोसा दिलाया और तुरंत भुगतान कराने का दबाव बनाया। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सऐप पर एक लिंक और एपीके फाइल भेजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.