गाज़ियाबाद, मई 3 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। साइबर अपराधियों ने आईजीएल गैस बिल भुगतान का लिंक भेजकर खाते से 3.85 लाख रुपये साफ कर दिए। पीड़ित के मुताबिक लिंक खोलते ही खाते से रकम कटने लगी। ठगी के संबंध में पीड़ित ने नंदग्राम थाने में शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।राजनगर एक्सटेंशन की वीवीआईपी एड्रेसेज सोसाइटी में रहने वाले सुभाष चंद मदान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 21 अप्रैल को उनके मोबाइल नंबर पर आईजीएल गैस बिल भुगतान से संबंधित एक लिंक आया था। बिल भुगतान समझकर जैसे ही उन्होंने लिंक खोला तो कुछ ही देर में उनके और उनकी पत्नी उषा मदान के खाते से 3.85 लाख रुपये की रकम अनधिकृत रूप से कट गई। यह भी पढ़ें- मोबाइल क्लोन कर खाते से उड़ाए 55 हजार रुपये पीड़ित के अनुसार, घटना की जानकारी उन्हें...