लखनऊ, मार्च 22 -- लखनऊ,संवाददाता। राजधानी के आशियाना कोतवाली क्षेत्र से एक साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें एक विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर को निशाना बनाते हुए उनके बैंक खाते से तीन दिनों के भीतर 3 लाख 73 हजार रुपए की भारी राशि निकाल ली गई। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि साइबर अपराधी अब पढ़े-लिखे और जागरूक लोगों को भी अपना शिकार बनाने से नहीं चूकते। पीड़ित प्रो. रामचंद्रा, जो कि आशियाना क्षेत्र स्थित बीबीयू यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं, के अनुसार 8 मार्च को उनके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को गैस कंपनी का प्रतिनिधि बताया और कहा कि उनका ग्रीन गैस बिल अपडेट करना अनिवार्य है, अन्यथा उनका गैस कनेक्शन बाधित हो सकता है।इस बहाने से उसने प्रोफेसर को एक नया मोबाइल एप्लीकेशन ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.