फरीदाबाद, मार्च 14 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। गैस का बकाया बिल अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से करीब छह लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-7ई निवासी मनोहर सिंह चौहान ने बताया कि 30 दिसंबर 2025 को उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। मैसेज में कहा गया कि उनका अडानी गैस का बिल बकाया है। जल्द भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा। आरोपी ने बिल जमा करने के लिए एक लिंक भेजा। पीड़ित ने जब लिंक के जरिए भुगतान करने की कोशिश की तो उसके मोबाइल पर ओटीपी आना बंद हो गए। इसी दौरान उसके तीन बैंक खातों से कुल 5,86,010.62 रुपये निकाल लिए गए। यह रकम केनरा बैंक के दो खातों और यस बैंक के एक खाते से ट्रांसफर हुई। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.