फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 28 -- मोहम्मदाबाद, संवाददाता। गैसिंगपुर स्थित गैस बाटलिंग प्लांट में आपातकालीन स्थितियों से निपटने को माकड्रिल की गयी। माकड्रिल के दौरान गैस प्लांट प्रशासन, जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन विभाग की ओर से संयुक्त रूप से आपदा प्रबंधन से संबंधित पहलुओं पर अभ्यसा किया। डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की उपस्थिति में अभ्यास किया गया। इस दौरान संभावित गैस रिसाव व अन्य आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई, राहत एंव बचाव कार्योका भी प्रदर्शन किया गया। माकड्रिल के माध्यम से विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.