हरिद्वार, जून 29 -- रानीपुर क्षेत्र में बैरियर नंबर छह स्थित गैस प्लांट चौकी के पास सोमवार सुबह बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे अफरातफरी मच गई और करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मार्ग बंद कर सुरक्षा व्यवस्था संभाली, जबकि ऊर्जा निगम ने मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति और यातायात बहाल कराया। सोमवार की सुबह गैस प्लांट चौकी के पास विद्युत तारों में फॉल्ट होने लगा। इसके बाद एक विद्युत तार टूट कर सड़क पर आ गिरी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को विद्युत तार टूटने की सूचना दी। इसके बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारी मरम्मत काम करने पहुंचे। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में बिजली का तार टूटा, तार को ठीक करने पर जुटा ऊर्जा निगम मरम्मत काम के लिए क्षेत्र की बिजली सप्लाई को बंद कर दिया गया। करीब दो घंटे में विद्युत तार की मरम्मत...