हरदोई, जुलाई 7 -- हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र में गैस प्लांट के एक कर्मचारी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सवायजपुर तहसील क्षेत्र के भैलामऊ स्थित यू.टी.एम. एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (सीएनजी गैस प्लांट) में कार्यरत कर्मचारी अमित कुमार सिंह निवासी दुलारपुर थाना सवायजपुर बीते सोमवार की रात प्लांट से सीएनजी गैस लेकर डीसीएम वाहन से शाहजहांपुर के पिपरोला जा रहे थे। बताया गया कि उक्त गैस प्लांट का संचालन शाहाबाद विधायक एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के पुत्र आदि तिवारी करते हैं। पीड़ित का आरोप है कि रात करीब नौ बजे पचदेवरा थाना क्षेत्र में अनंगपुर चौराहे के पास सड...