सहरसा, मार्च 12 -- सहरसा। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी सदर सहरसा सिमरी बख्तियारपुर, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सदर व सिमरी बख्तियारपुर एवं सभी आपूर्ति निरीक्षक कोगैस एजेंसियों व पेट्रोल पम्पों के आस-पास विधि-व्यवस्था बनाए रखते जमाखोरी एवं कालाबाजारी करने वाले तत्वों पर विशेष नजर रखते हुए नियमानुकूल कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया है। पत्र में कहा कि मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण एलपीजी गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति में कमी होने की आशंका के मद्देनजर सतर्कता बरतने की जरूरत है। पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देशानुसार जिले में सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंपों की सघन जांच शुरू कर दी गई है। इस दौरान संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम द्वारा पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, अग्निश...