फरीदाबाद, मार्च 14 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि गैस और पेट्रोल की कमी नहीं है। पूरी आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने लोगों से कृत्रिम अभाव की अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। शनिवार को सेक्टर-12 लघु सचिवालय में फरीदाबाद में एलपीजी, पीएनजी और पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता को लेकर समीक्षा बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री ने यह दावा किया। उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता की स्थिति की जानकारी दी। बैठक में उपायुक्त आयुष सिन्हा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि जिले में एलपीजी और पीएनजी की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है और किसी तरह की कमी नहीं है।केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने अधिकारियों से कालाबाजारी, अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.