सिद्धार्थ, मई 11 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। उस्का बाजार कस्बा के तेतरी चौराहे पर गैस पाइप लाइन डालने से टूटी सड़क की सोमवार को गैस पाइप लाइन बिछाने वाले कर्मियों ने अस्थाई मरम्मत करा कर बैरीकेडिंग कर दिया है।उस्का बाजार क्षेत्र के उस्का-गोरखपुर मार्ग पर तेतरी चौराहा पर रविवार को अचानक सड़क फाड़कर गीली मिट्टी का मलवा निकलने से लोगों में कौतूहल बढ़ गया था। आने-जाने वाला हर कोई एक बार रुककर यह नजारा जरूर देख रहा था। कई लोग फोटो और वीडियो भी बनाने लगे थे। इससे वहां भीड़ लग गई थी। बात में पता चला कि गैस आपूर्ति के लिए सड़क के किनारे से जमीन के भीतर ड्रिल करके पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसे बिछाने के लिए तीन दिन से अमृत लाल महाविद्यालय के पास से जमीन के अंदर रास्ता बनाया जा रहा है। जैसे ही जमीन के भीतर ड्रिल मशीन तेतरी चौराहा के पास पहुं...