मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में पीएनजी की 32,341 मीटर पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। शहर में 14,238 कनेक्शन चालू हैं। करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति हो रही है। साथ ही 8103 मीटर में पाइपलाइन का काम जारी है। जिला प्रभारी सचिव ने पाइपलाइन वाले इलाकों में तेजी से कनेक्शन देने के साथ ही औद्योगिक व व्यावसायिक इकाइयों को भी पीएनजी से जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए।बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि जिले में घरेलू पीएनजी कनेक्शन को लेकर मिले 35,628 आवेदनों में 32,341 कनेक्शन तैयार हैं। औद्योगिक क्षेत्र की भी 11 इकाइयों को जोड़ा गया है। इसके अलावा स्वीकृति मिलने के बाद पांच जिला नियामक स्टेशन (डीआरएस) कार्यरत हैं।शेरपुर बॉटलिंग प्लांट में मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनातीएलपीजी की निगरानी व विधि व्यवस्...