नोएडा, अप्रैल 28 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सूरजपुर कोर्ट के गेट नंबर-4 के सामने गैस पाइपलाइन लीकेज होने से आग लग गई। आग लगने से आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। फायर विभाग की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की शाम आईजीएल पाइपलाइन में गैस लीकेज के कारण आग लगने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए फायर की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गैस लीकेज होने की वजह से आग लगी थी। गैस लीकेज के संबंध में आईजीएल को अवगत कराया गया है। आग की घटना में कोई जनहानि नहीं है।ब्रिजेश यह भी पढ़ें- कबाड़ की दुकान में लगी आग, हजारों का नुकसान कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.